सावधान! आपका झाड़ू आपको बरबाद कर सकता है

Roshani

नवम्बर 21, 2026

सावधान! आपका झाड़ू आपको बरबाद कर सकता हैं

दोस्तों, झाड़ू एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में जरूर मिलेगी लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली ये झाड़ू हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी जुड़ी हुई होती है। झाड़ू से संबंधित कई नियम होते है जिसका पालन आपको अवश्य ही करना चाहिए वर्ना ये साधारण सा दिखने वाला झाड़ू आपको बर्बाद भी कर सकता है। आज हम आपको झाड़ू से जुड़ी कई ऐसी बातें बताएंगे जिसका ध्यान रखना आपके लिए बेहद ही जरूरी होता नही तो आपका झाड़ू ही आपको बरबाद कर सकता हैं।

झाड़ू का महत्व

हमारे हिन्दू शास्त्रों में , झाड़ू को विशेष महत्व दिया गया है। झाड़ू को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन हमलोग झाड़ू जरूर खरीदते है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उस दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। जिन घरों में झाड़ू का अपमान होता है उस पर लक्ष्मी माता क्रोधित हो जाती है और फिर उस घर की बर्बादी होनी शुरू हो जाती है इसलिए अगर आप भी जाने अनजाने में झाड़ू का अपमान कर रहे है तो सावधान! आपका झाड़ू आपको बरबाद कर सकता हैं।

झाड़ू से जुड़े आवश्यक नियम

घर के दरवाजे के पीछे नई झाड़ू छिपाकर रखती महिला

आपको अपने घर में झाड़ू से जुड़े कई नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए ताकि दुर्भाग्य आपके दरवाजे पर न आ जाये । अगर आपको इन नियमों के बारे में अभी तक पता नही है तो आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नही है क्योंकि आगे हम आपको इन सभी नियमों के बारे में बताने वाले है जिसका पालन करके आप झाड़ू के कारण होने वाली बर्बादी से बच सकते है :

  • झाड़ू को पैर लगाना

इस बात का तो आपको विशेष ध्यान रखना है कि झाड़ू को कभी भी पैर नही लगाना चाहिए क्योंकि इससे झाड़ू का अपमान होता है और झाड़ू के अपमान का अर्थ है लक्ष्मी माता का अपमान। अगर गलती से कभी आपका पैर झाड़ू को लग भी जाये तो तुरंत ही झाड़ू को प्रणाम कर लें लेकिन संभवतः कोशिश यही रखे कि कभी भी गलती से भी झाड़ू को पैर न लगाएं। जो लोग झाड़ू को पैर लगाते है उनके जिंदगी में सदा ही पैसों की तकलीफ बनी ही रहती है और उनका कभी भी भला नही हो पाता है इसलिए जाने अनजाने में भी ये गलती न करें।

  • नजरों के सामने झाड़ू रखना 

कई लोग ऐसे होते है जो झाड़ू को नजरों के सामने रखते है जिससे घर से आते जाते समय आपकी नजर झाड़ू पर ही पड़ती है जो कि अशुभ माना जाता है। काम पर जाते समय झाड़ू देखने से आपके अंदर की पॉजिटिव ऊर्जा खत्म हो जाती है , जो कि आपके तरक्की को रोकती है इसलिए घर में कभी भी झाड़ू को आंखों के सामने न रखें बल्कि इसे छुपा कर रखें फिर चाहे वो पलंग के नीचे हो , दरवाजे के पीछे हो या फिर किसी और जगह । हमेशा ध्यान रखे कि झाड़ू किसी को भी दिखे न।

  • शाम के समय झाड़ू लगाना     

 कई लोग अज्ञानता वश शाम के समय झाड़ू लगाते है जो कि बहुत ही अशुभ होता है। शाम के समय लक्ष्मी जी हमारे घर आती है और ऐसे समय में झाड़ू मारकर आप उन्हें घर के बाहर निकाल रहे होते है इसलिए भूल कर भी ये गलती कभी मत करिएगा । कभी भी शाम के वक्त घर या बाहर में झाड़ू नही लगाना चाहिए।

  • दक्षिण दिशा की ओर से झाड़ू लगाना 

दोस्तों, बहुत कम ही लोग इस बात को जानते है कि घर में झाड़ू कभी भी दक्षिण दिशा की ओर से नही लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा को हमारे प्रितकों यानी मरे हुए लोगों की दिशा मानी जाती है इसलिए दक्षिण दिशा की ओर से झाड़ू मारना अशुभ माना जाता है। अतः घर पर झाड़ू लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं आप दक्षिण दिशा की तरफ से झाड़ू तो नही लगा रहे है।

  • झाड़ू को खड़ा रखना

एक आम गलती जो हम सभी लोग करते है वो ये है कि झाड़ू को घर पर खड़ा रख देते है जो कि भूल से भी नही करना चाहिए। कहते है झाड़ू खड़ा रखने से घर में कलह और अशांति आती है। झाड़ू को खड़ा रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है, इससे घर में दरिद्रता का भी निवास होता है। अगर आप अपनी जिंदगी में खुशियां चाहते है तो झाड़ू से जुड़ी इन छोटी छोटी बातों का ध्यान अवश्य ही रखें। घर में झाड़ू को हमेशा लिटा कर ही रखें और भूल से भी झाड़ू को खड़ा न रखें। झाड़ू खड़ा रखने से पारिवारिक कलह भी होने लग जाती है और जिन घरों में कलह और अशांति का निवास होता है उस घर में कभी भी तरक्की नही होती है।

  • नये घर में पुराना झाड़ू लेकर जाना

बहुत सारे लोग ऐसे है जो कि अपने पुराने घर से नए घर में शिफ्ट होते समय पुराने झाड़ू को भी साथ लिए चले जाते है जो कि बिल्कुल गलत है, ऐसा कभी भूल से भी न करें। पुराने झाड़ू को अपने साथ लेकर जाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पुराने झाड़ू के साथ ही साथ निगेटिव एनर्जी भी आपके नये घर में प्रवेश कर जाती है इसलिए अगर आप किसी नए घर में शिफ्ट हो रहे है तो अपने पुराने घर के झाड़ू को कतई भी साथ लेकर न जाएं।    

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

लेखक: Roshani

रोशनी ‘रोशन जिंदगी’ की संस्थापक हैं। उनका विश्वास है कि ज्ञान की रोशनी हर अंधकार मिटा सकती है। व्रत, त्योहार और पूजा-परंपराओं की जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाना उनका उद्देश्य है।

Google सर्च में रोशन जिंदगी के लेख ज़्यादा देखना चाहते हैं? Google पर हमें अपना पसंदीदा स्रोत चुनें

Leave a Comment