Home उपायकहीं आपके घर में ये 5 मनहूस चीज़ें तो नहीं: अभी फेक दो बाहर

घर में हर चीज का अच्छा और बुरा असर होता है। वहीं चीजें आपके घर का माहौल तय करती हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजें सकारात्मक और कुछ नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। सकारात्मक ऊर्जा वाली चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें नुकसान ही पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के विषय में जो विपदा लाती है।

कहीं आपके घर में ये 5 मनहूस चीज़ें तो नहीं: अभी फेक दो बाहर

  • कहीं आपके घर में यह चीज़ें तो नहीं जिसके कारण विपत्ति सांप की तरह मुड़ जाती है
    • पुराने समाचार पत्र
    • पुराने जंग लगे हुए ताले
    • पुराने फटे कपड़े
    • बंद घड़ी
    • पुराने जूते

पुराने समाचार पत्र

  • पुराने समाचार पत्रों को बहुत सारे लोग अपने घरों में कचरे के रूप में एकत्रित करके रखते है। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से पुराने समाचार पत्रों का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि कूड़े के ढेर घर में ज्यादा होने पर घर में परेशानियां आती है। 
  • पुराने अखबार उन्हीं में से एक हैं। कारण उनमें धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। साथ ही उसे नमी वाली जगह पर रखने से कीड़े-मकोड़ों का डर रहता है। इस प्रकार, घर में पुराना अखबार केवल नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

पुराने जंग लगे हुए ताले

पुराने जंग लगे ताले को घर में कभी नहीं रखना चाहिए। जंग लगे ताले को वास्तु के अनुसार बहुत बुरा माना जाता है।

एक ओर अच्छे ताले को जैसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वैसे ही एक बुरे ताले को घर में दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles

  • इसलिए घर में जो ताले खराब हैं, यदि उन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। तो उस ताले को घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
  • ऐसा माना जाता है कि जंग लगा ताला करियर में बाधा डालता है और प्रगति में बाधा में भी विघ्न डालता है। इसलिए घर में खराब पुराने ताले ना रखें। 

पुराने फटे कपड़े

  • वास्तु के अनुसार कपड़ों का सीधा संबंध व्यक्ति के भाग्य से होता है। घर में पड़े रहने वाले बेकार या फटे कपड़े हमेशा दुर्भाग्य लाते हैं। 
  • ऐसे कपड़ों को फेंक देना या बांट देना ही बेहतर समझा जाता है।
  • यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका भाग्य आपका साथ देना बंद कर देगा।
  • वास्तु के अनुसार फटे कपड़े बार-बार करियर में बाधा डालते हैं।

बंद घड़ी

  • घड़ी की सूइयां आपको जीवन में आगे ले जाती हैं। वहीं बंद घड़ी जीवन में बांधाएं लाती है। वास्तु के अनुसार अगर घर में घड़ी बंद रखी जाती है। तो आपका भाग्य भी एक जगह रुक जाता है और बुरा समय जल्दी खत्म नहीं होता है। 
  • अगर आपके घर में कोई खराब पुरानी घड़ी है। तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी अच्छे समय को नहीं आने देती और जीवन के सुख-समृद्धि में बाधा डालती है।

पुराने जूते

  • वास्तु में जूते और चप्पल के बीच के संबंध को विवाद का कारण माना गया है। यदि आप जीवन के संघर्ष को कम करना चाहते हैं, तो जूते और चप्पल सही जगह पर रखें।
  • अगर पुराने, फटे जूते और चप्पल घर के अंदर रखे जाते हैं। तो विवाद बढ़ सकता है।
  • इस कारण आपको हर छोटे से छोटे काम पर ध्यान देना होगा। अगर आपके घर में पुराने या फटे जूते-चप्पल हैं। तो उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दें।
  • यह सभी बातें सच है। शायद आप में से बहुत लेख खुद को रिलेट भी कर पा रहे होंगे।
  • इसलिए आज ही उन चीजों को घर से निकालिए। जो आपके भाग्य पर हावी हो रहा है। कहीं आपके घर में यह चीज़ें तो नहीं देखो वरना बरबाद हो जाओगे

You may also like

Leave a Comment