सबसे प्राचीन उपाय जो नफरत को प्यार में बदल देगा
क्या आप भी किसी से बेइंतहा प्यार करते है लेकिन किसी गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच झगड़ा हो गया है या सामने वाले के दिल में आपके लिए नफरत भर गई है तो हमारा आज का यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए ही है क्योंकि आज के लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे अचूक और प्राचीन उपाय जो सामने वाले के दिल में आपके लिए मौजूद नफरत को भी प्यार में बदल देगा।
कई बार ऐसा होता है कि दो लोगों के बीच अटूट प्यार होने के बावजूद छोटी मोटी तकरार से प्यार , नफरत की जगह ले लेता है जैसे कई बार पति और पत्नी के बीच होती अनबन के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और दोनों के दिलों मे नफरत भर जाती है। इसके अलावा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रैंड के बीच किसी कहासुनी के कारण भी सामने वाले के दिल में आपके लिए नफरत पैदा हो जाती है। कई बार परिवार में हमें बहुत ही ज्यादा मानने वाले लोग ही अचानक किसी कारण से हमसे नफरत करने लग जाते है। अब वजह चाहे जो भी हो सच्चाई तो यही है कि अगर रिश्तों में आई दूरियों को जल्दी ही मिटाया नही जाता तो एक दिन रिश्ता जरूर टूट जाता है । ऐसे में सबसे पहला ऑप्शन रहता है मांफी मांगने का लेकिन अगर माफी मांगने से भी आपके रिश्तों के बीच कोई सुधार नही हो पा रहा है तो दूसरा विकल्प हमारे पास टोने टोटके का ही बचता है तो अगर आपका भी किसी के साथ रिश्ता खराब हो गया है और प्यार नफरत में बदल गया है तो आगे हम आपको एक सबसे प्राचीन उपाय के बारे में बताने वाले है जो सामने वाले के दिल में आपके लिए पनप रही नफरत को प्यार में बदल देगा।
सबसे प्राचीन उपाय जो नफरत को प्यार में बदल देगा
आज जिस उपाय के बारे में हम आपको बताने वाले है यह काफी कारगर और प्राचीन उपायों में से एक है। इस विधि के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है जो कि दो सिक्के यहाँ आप किसी भी दो सिक्कों को ले सकते है , एक खाली पेज , थोड़ा सा तेल और एक मार्कर पेन । इस विधि को करने के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति का स्मरण करें जिसके दिल में आप अपने लिए प्यार जगाना चाहते है और नफरत मिटाना चाहते है। उसकी छवि अपने मन में ले आएं और फिर दोनों सिक्कों को अपने सिर के ऊपर से वार लें तथा पैरो के ऊपर से भी वार लें। ध्यान रखें कि पैरों से करते वक़्त यह प्रक्रिया एन्टी क्लॉक वाइज होनी चाहिए अर्थात सिर के ऊपर से जब आप सिक्कों को घुमाएंगे तो ये क्लॉक वाइज होगी और जब पैरों के ऊपर से घुमाते है तो यह प्रक्रिया एन्टी क्लॉक वाइज होगी। अब लिए गए खाली कागज में नीचे दिए गए मंत्र को लिख लें। यहाँ पर अमुक के नाम पर उस व्यक्ति का नाम लिखें जिसके मन में आप नफरत को प्यार में बदलना चाहते है। अब दोनों सिक्कों को हाथ में ले लें और पन्ने पर नीचे लिखे मंत्र को 41 बार पढ़ें। इसे पढ़ने के बाद सिक्कों को तेल में डुबो लें। अब इस तेल को आपको जला देना है जिसके लिए आप किसी भी चीज़ का प्रयोग कर सकते है ।बस आपको किसी भी तरह इस तेल को जला देना है । अब इन दोनों सिक्कों को कहीं दूर सुनसान जगह पर जाकर किसी पेड़ के नीचे मिट्टी खोदकर दबा दें। इसके बाद आपको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत बिल्कुल भी नही है। आपको बस चुपचाप अपने घर लौट आना है। यह विधि करने के बाद आप देखेंगे कि जिस व्यक्ति के नाम से आपने यह विधि की है उसके दिल में मौजूद सारी नफरत अपने आप ही खत्म हो जाएगी और आप दोनों का रिश्ता फिर से पहले की तरह अच्छा हो जाएगा। यह टोटका विधि काफी प्राचीन है जिसका इस्तेमाल 100 फीसदी कारगर होता है। इस टोटके को करने के बाद आप सामने वाले के दिल से नफरत को हमेशा हमेशा के लिए मिटा पाएंगे। इस टोटके का इस्तेमाल कई लोगों ने किया है और उन्हें सफलता भी मिली है।
मंत्र

“ ॐ हीं क्लीं हमारे कलिकुण्ड स्वामिनी
अमृतवक्रे ( अमुक ) जम्भय मोहम स्वाहा ।। “
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।



