Home उपायसोमवार के दिन भूल से भी ना करे यह कार्य, भगवान शिव हो जाएंगे नाराज

सोमवार के दिन भूल से भी ना करे यह कार्य, भगवान शिव हो जाएंगे नाराज

by Sheetu

सोमवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त बहुत तरह के उपाय करते हैं | सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित है| आइए जानते हैं की सोमवार को ऐसे कौन से कार्य हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए | यदि आप इन कार्यों को करते हैं, तो आपको महादेव की कृपा नहीं मिलेगी|

सोमवार के दिन ना भूल से भी ना करे यह कार्य

सफेद वस्तु के नियम

  • सोमवार के दिन मीठे का प्रयोग वर्जित माना गया है |
  • सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, सफेद दूध या सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए |

यात्रा के नियम

  • सोमवार के दिन पूर्व उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए |
  • सोमवार के दिन यदि राहुकाल पड़ रहा है, तो इस समय यात्रा करने से बचना चाहिए | राहुकाल में किसी भी प्रकार का आध्यात्मिक किया शुभ कार्य वर्जित माना गया है।

यदि किसी कारणवश यात्रा करना जरूरी है, तो कुछ कदम उल्टी दिशा में चल कर यात्रा शुरू किया जा सकता है |

कुल के देवी देवता संबंधित सोमवार के नियम

  • किसी भी सोमवार के दिन व्यक्ति को अपने माता-पिता से विवाद नहीं करना चाहिए। अपने इष्ट देव तथा कुल के देवी देवताओं का ध्यान करना चाहिए |
  • यदि सोमवार के दिन कुल के देवी-देवताओं के अपमान किया जाता है, तो व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है | जिनके बदले उनसे केवल दुख ही प्राप्त होता है |

शनिदेव के नियम

  • सोमवार के दिन काले वस्त्र काले तिल और शनि देव से जुड़ी संबंधित चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • इसके अलावा सोमवार के दिन बैंगन सरसों काला तिल मसालेदार सब्जी और कटहल जैसी सब्जियों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए |

सोमवार के दिन वस्त्रों का नियम

सोमवार के दिन काले, नीले, कत्थई और गहरे जामुनी रंग के वस्त्रों से परहेज करें |

काला रंग करे परहेज

सोमवार के दिन भगवान शंकर जी को पीली मिठाई का भोग अर्पित नहीं करना चाहिए |

पूजा करते समय भी भगवान शिव को काले रंग के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए | यह अशुभ होता है |

सोमवार के दिन आप किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद करने से अवश्य दुर रहे,वरना आप किसी बड़ी समस्या में फस सकते हैं |

सोमवार के उपाय: चंद्रमा दोष का निवारण

सोमवार के दिन चंद्रमा दोष के उपाय को भी किया जाता है |

यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा का दोष है और चंद्र भगवान उसे कष्ट दे रहे हैं, तो किसी बर्तन में दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सोना चाहिए और इसे उठकर सुबह पीपल के पेड़ में चढ़ा देना चाहिए|

सोमवार के व्रत मे क्या ध्यान दे?

  • यदि आप सोमवार का व्रत रखते हैं, तो सोमवार के व्रत में नमक नहीं खाया जाता है |
  • बहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर जैसे लोग होते हैं, ऐसे लोग व्रत में सादर नमक के स्थान पर व्रत वाला सेंधा नमक खा सकते हैं |
  • सोमवार का व्रत करने वाले लोगों को प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए | तामसिक प्रवृत्ति होने की वजह से किसी भी व्रत में इन चीजों का सेवन नहीं किया जाता है |

खरीदारी से करे परहेज

सोमवार के दिन अनाज, पढ़ाई की, वस्तु खेल से जुड़ी चीजें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नहीं खरीदना चाहिए|

You may also like

Leave a Comment