लौंग के साथ ये मत करना, बरबाद हो जाओगे

दोस्तों, कभी कभी जाने अनजाने में हमलोग कुछ ऐसा कर देते है जिसका आगे चलकर हमें बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है । बहुत सारे लोग तो इस बात को जानते ही नही है कि हमारे रोजमर्रा की जरूरतों में काम आने वाले कुछ चीजों का गलत तरीकों से इस्तेमाल करना हमारे लिए कितना अधिक नुकसानदेह साबित हो सकता है। इन जाने अनजाने में की जाने वाली गलतियों के कारण हमें अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है । कभी कभी इन्हीं छोटी छोटी गलतियों के कारण वास्तु दोष भी लग जाता है जो आपके घर की शांति को भंग कर देती है और जीवन भर आपको आगे बढ़ने नही देती है। ऐसी ही एक चीज हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली है जिसका नाम लौंग है। लौंग का उपयोग हमलोग रोजाना अपने रसोई घर में करते ही है। यह एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से आपके खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हितकारी होता है। अगर आप खांसी की परेशानी से जूझ रहे है तो लौंग मुँह में रखकर चूसने से गले को बहुत ही ज्यादा आराम मिलता है। लौंग के इसी चमत्कारी गुणों के कारण लौंग का सेवन किया जाता है लेकिन अगर आप लौंग का इस्तेमाल सही ढंग से नही करते तो यही लौंग आपको फायदे के जगह पर नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज का हमारा यह आर्टिकल इसी से संबंधित होने वाला है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार लौंग का गलत तरीके से इस्तेमाल करना आपको बर्बाद तक कर सकता है।
लौंग के साथ ये मत करना, बरबाद हो जाओगे
यूँ तो लौंग का इस्तेमाल हमलोग पूजा पाठ में भी करते है जैसे नवरात्रि में विशेषकर लौंग चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि इससे माता रानी अत्यंत ही प्रसन्न होती है और मनचाही मनोकामना पूर्ण करती है लेकिन क्या आपको पता है कि पूजा पाठ में उपयोग होने वाला ये लौंग आपके दुःखों का कारण भी बन सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना जिस लौंग का इस्तेमाल आप अपने घरों में पूजा पाठ के लिए या फिर अपने रसोई में व्यंजन बनाने के लिए करते है। यही लौंग को अगर आप गलत तरीके से इस्तेमाल करते है तो ये आपको बर्बाद तक कर सकता है। भले ही कुछ देवताओं के पूजन में लौंग का इस्तेमाल करना आवश्यक माना जाता है लेकिन वही दूसरी ओर कुछ देवी देवता ऐसे भी है जिनके पूजन में आपको कतई भी लौंग का इस्तेमाल नही करना है वर्ना ये आपको बहुत भारी पड़ सकता है। अगर आप लक्ष्मी जी के पूजन में लौंग का उपयोग करते है इससे आपके घर में आई हुई लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी पूजन के समय लौंग का इस्तेमाल करना बहुत ही अबशगुन होता है। ऐसा करने से लक्ष्मी माता क्रोधित हो जाती है इसलिए भूल से भी लक्ष्मी पूजन करते समय लौंग का उपयोग मत करिएगा वरना आप पूरी तरह से कंगाल और बर्बाद हो जाएंगे।
कुछ लोगों का ये भी मानना है कि कभी कभी गलती से कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे हाथों से लौंग गिर जाता है और फिर हम उसे उठाकर डस्टबिन में या बाहर फेंक देते है । अगर आप भी ऐसा करते है तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपको काफी भारी पड़ सकता है। अगर कभी भी लौंग नीचे गिर जाती है जो आपके दोबारा इस्तेमाल के लायक नही रहती तो इसे इधर उधर फेंके नही बल्कि किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें क्योंकि लौंग को यहाँ वहाँ फेंकने से आपके घर की सुख समृद्धि भी साथ ही चली जाती है और आपके जीवन में कंगाली छा जाती है। इसलिए जरुरी हो जाता है कि आप लौंग के इस्तेमाल करने के साथ इन जरूरी बातों का ध्यान अवश्य ही रखें।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।



