बस जेब में रखे ये 1 चीज, हो जाओ मालामाल

Roshani

नवम्बर 20, 2026

बस जेब में रखे ये 1 चीज, हो जाओ मालामाल

दोस्तों, आजकल जिस दर से महंगाई बढ़ रही है, हर इंसान ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है ताकि अपनी हर जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके लिए कई लोग जी तोड़ मेहनत भी करते है जिसमें बहुत सारे लोगों को तो सफलता मिल जाती है लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो लाख कोशिश करने के बावजूद भी पैसा नही कमा पाते है। कई लोगों को हर बार किये गए कामों में असफलता का ही सामना करना पड़ता है जिससे वे काफी निराश भी हो जाते है। अब इसके पीछे का कारण कुछ भी हो सकता है। जैसे कई लोग इसे भाग्य के साथ भी जोड़ कर देखते है। जैसे कभी कभी हमारे द्वारा जाने अनजाने में की गई गलती भी हमे भारी पड़ जाती है। जैसे किसी देवता के नाम की पूजा गछती करके पूरा न करना , किसी देवता की पूजा पाठ में चूक करना या फिर इस कंगाली का कारण ग्रह दोष भी हो सकता है। 

आपने कई ऐसे लोगों को भी देखा होगा जो एक समय में बहुत पैसे वाले तो होते है लेकिन धीरे धीरे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती चली जाती है और एक समय ऐसा भी आता है कि उनकी समस्त धन संपत्ति नष्ट हो जाती है और वे सड़क पर तक आ जाते है। कई जगह दिखाने पर पता चलता है कि इसका कारण कोई ऐसी गलती थी जो कि उन्हें नही करनी चाहिए थी और बाद में अपनी गलती सुधारने पर उनकी स्थिति पुनः ठीक भी हो जाती है इसलिए कहा भी जाता है कि ग्रहों को सही दिशा में रखने के लिए हमें निरंतर पूजा पाठ करते रहना चाहिए क्योंकि आगे चलकर इन ग्रहों की महादशा का हमारे व्यक्तिगत जीवन में बहुत बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। जिसका सबसे ज्यादा असर हम सभी के आर्थिक स्थिति यानी पैसों पर भी पड़ने लगता है और धीरे धीरे हमलोग कंगाल या गरीब बनने लग जाते है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से गुजर है अर्थात आपके पास भी पैसा ठहरता नही है या फिर आप मेहनत करने के बावजूद भी अच्छी कमाई नही कर पाते है तो आज हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताने वाले है जिसका इस्तेमाल करके आप मालामाल बन जाएंगे और ये आपकी सारी दुःख परेशानियों को दूर कर देगा। हमारे द्वारा बताए गए इस उपाय को करने के बाद अचानक से आपकी आर्थिक तरक्की होनी भी शुरू हो जाएगी। 

जेब में रखे ये 1 चीज, हो जाओ मालामाल

घर के मंदिर के पास जेब में लाल पोटली रखता आदमी

अगर आप भी कंगाली से परेशान है और आर्थिक उन्नति करके मालामाल होना चाहते है तो इसके लिए आगे बताये जाने वाले उपाय को जरूर आजमाएं। इसके लिए सबसे पहले आपको बाजार से एक जायफल लेते आना है। जायफल तो आप जानते ही होंगे, ये आपको किसी भी स्टोर में बहुत ही आसानी से उपलब्ध मिल जाता है। कई लोगों के घर में भी जायफल रखे होते है। अब साफ हाथों से आपको एक लाल कुमकुम ले लेना है ।  अब इस लाल कुमकुम से जायफल में “ लं “ लिख देना है। आप इसे मोर पंख के द्वारा या फिर अगरबत्ती की काठी पर रूई लगाकर भी लिख सकते है। इसके बाद इस जायफल को हमेशा अपने जेब के उस साइड पर ही रखें जिसमें आप पैसा रखते है। इसे हमेशा अपने साथ जेब में ही रखें। 

यहाँ आपको एक विशेष बात का ध्यान रखना होता है कि इस जायफल को कुछ स्थानों पर लेकर जाना वर्जित है वरना ये बिल्कुल भी फिर काम नही करेगा। इसे आपको मुर्दाघर, शमशान घाट, हॉस्पिटल , जिस घर में किसी की मृत्यु हुई हो, जिस घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ हो, ऐसी जगहों पर लेकर नही जाना है । अगर किसी कारणवश आपको ऐसी किसी जगह पर जाना पड़ भी जाता है तो इस जायफल को घर पर रखकर ही जाये । यदि आप जाने अनजाने में ऐसे किसी स्थान पर चले गए है तो आपका जायफल अशुद्ध हो चुका है इसलिए अब आपको इसे किसी बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए । इसके बाद पुनः एक बार फिर से एक नया जायफल ले और उसमें लाल कुमकुम से लं लिखकर अपने जेब में रख लें। यहाँ पर हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको यह जायफल अपनी जेब के उसी साइड में रखना है जिस साइड में आप पैसे रखते है। बस अपनी जेब में ये 1 चीज रख लें , इसके बाद पैसे खुद चलकर आपके पास आएंगे और आप देखते ही देखते मालामाल बन जाएंगे।

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

लेखक: Roshani

रोशनी ‘रोशन जिंदगी’ की संस्थापक हैं। उनका विश्वास है कि ज्ञान की रोशनी हर अंधकार मिटा सकती है। व्रत, त्योहार और पूजा-परंपराओं की जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाना उनका उद्देश्य है।

Google सर्च में रोशन जिंदगी के लेख ज़्यादा देखना चाहते हैं? Google पर हमें अपना पसंदीदा स्रोत चुनें

Leave a Comment