सारांश
दुनिया का कोई भी व्यक्ति आर्थिक रूप से कितना ही मजबूत क्यों ना हो। लेकिन उसे अपने जीवन में कभी ना कभी धन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। आप कितना ही संभल कर खर्चा करें या फिर कितना ही धन संचय कर लें, परंतु जब समस्याएं आपको घेरना शुरू करती हैं। तो आर्थिक संकट आदि का सामना करना आपको पड़ेगा ही। सावधान ! ग़रीबी आने से पहले मिलते है ये 5 संकेत
ग़रीबी आने से पहले के 5 संकेत
आज के समय में आर्थिक तंगी का सामना करना सबसे बड़ी समस्या है। जब आपको धन और स्वास्थय संबंधित परेशानियां आती है। तो पहले से ही कुछ संकेत मिलने लगती हैं। यदि इन संकेतों पर ध्यान दिया जाएं और समय रहते सावधान हो जाएं। तो आप इन समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में:-
मनी प्लांट सूखने लगते हैं
मनी प्लांट का पौधा घर में इसलिए लगाया जाता है ताकि घर में धन का आगमन हो सकें। ऐसा कहा जाता है कि मनीप्लांट का पौधा, जितना हरा-भरा रहेगा आपके घर में उतनी ही समृद्धि आएगी। यदि आपके घर में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ है लेकिन उसके पत्ते सूख रहे हैं या पीले पड़ कर झड़ जा रहे हैं। तो समझ जाए कि आपको धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी आपसे रूष्ट हैं। इसलिए समय रहते ही धन को सोच-समझकर खर्च करने के साथ ही मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। साथ ही मनीप्लांट की भली प्रकार से देखभाल करनी चाहिए।
बच्चों का दिवारों पर लिखना माना जाता है अशुभ
ज़मीन या दीवार पर लकीरें खींचना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में छोटे बच्चे अचानक जमीन या दीवारों पर पेंसिल या पेन से लकीरें खींचने लगते हैं तो यह आर्थिक नुकसान या फिर कर्ज होने का संकेत माना जाता है। इसलिए बच्चों को ऐसा करने से तुरंत रोकना चाहिए। सावधान ! ग़रीबी आने से पहले मिलते है ये 5 संकेत
खराब नल
यदि अचानक से घर में एक के बाद एक नलों से पानी टपकने लगे तो यह धन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे समय में खराब हुए नल को तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। अन्यथा आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में पानी के अपव्यय के साथ पैसों का अपव्यय भी बढ़ जाता है। जिससे आपके ऊपर आर्थिक संकट आ जाता है।
कौए का विपरीत दिशा में बैठना अशुभ माना जाता है
जब घर की छत पर कौआ दक्षिण दिशा की ओर मुख करते हुए बैठता है तो यह अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे धन हानि और रोग बढ़ते हैं। यदि आपको इस तरह का कोई संकेत मिले तो धन और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखना चाहिए।
छिपकली देती है संकेत
यदि किसी के दाएं कंधे पर छिपकली गिरती है।तो यह ग्रहों की खराब दशा के कारण आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है। छिपकली गिरने पर व्यक्ति को तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके अलावा उस स्थान पर गंगाजल भी छिड़कना चाहिए।